[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

दुख की घड़ी में जनता के बीच खड़े दिखे विधायक महेंद्र सिंह चौहान, भैंसदेही हादसे के घायलों से मिलकर दिया हर संभव मदद का भरोसा।

भैंसदेही (शंकर राय) भैंसदेही के गुदगांव रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 14 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल बैतूल जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
विधायक चौहान ने जिला अस्पताल में भर्ती सभी घायल बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां भर्ती चार घायल बच्चों से मिलकर उनके उपचार की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत विधायक ग्राम हनुमान ढाना पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में मृत छात्रा के परिजनों से भेंट कर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक की आंखें नम दिखीं और उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने कहा, “यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सड़क सुरक्षा, स्कूल वाहनों की नियमित जांच और प्रशासनिक निगरानी को और सख्त करने की मांग की है। विधायक की तत्परता और मानवीय संवेदना ने पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में कुछ संबल अवश्य दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *