[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

स्कूल वैन हादसे में टूटा परिवार, संवेदनशील विधायक महेंद्र सिंह चौहान बने सहारा पीड़ित परिजनों को सौंपी सहायता राशि, शासन से और मदद का भरोसा

(भैंसदेही शंकर राय) भैंसदेही गुदगांव रोड पर हुए दर्दनाक स्कूल वैन हादसे में मृत छात्रा के परिजनों के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा नेता जनपद सदस्य रिषभदास सावरकर, देवीदास खंडे, शिवदयाल आजाद,ददन ठाकुर, विनोद सोनी, करीम भाई, ने आज पीड़ित परिवार के घर पहुँचे। इस दौरान विधायक ने मृतक छात्रा के परिजनों को अंतर्दृष्टि सहायता राशि प्रदान की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
विधायक चौहान ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन स्तर पर भी और अधिक संभव सहायता दिलाने के लिए हर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे, ताकि पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो।
इस अवसर पर मौके पर एसडीएम, अजीत मरावी, एसडीपीओ भूपेंद्र सिंह मोर्या सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और न्याय व सहायता का भरोसा दिलाया।
विधायक महेंद्र सिंह चौहान की यह पहल न केवल एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि उनकी मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार का भी परिचायक है। हादसे के बाद लगातार घायलों, उनके परिजनों और अब मृतक छात्रा के परिवार के बीच पहुँचकर विधायक ने यह संदेश दिया है कि दुख की इस घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *