[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

भैंसदेही में स्वच्छ पेयजल की दिशा में ऐतिहासिक पहल: विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने 5 लाख लागत के आरओ प्लांट का किया भूमिपूजन,

(भैंसदेही शंकर राय) भैंसदेही नगर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली, जब क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आधुनिक पेयजल आरओ प्लांट का विधिवत भूमिपूजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम एक जनउत्सव का रूप लेता नजर आया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक चौहान ने नगर परिषद अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आम जनता की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी हुई है, इसलिए इसकी गुणवत्ता और समयसीमा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि “जल्द से जल्द आरओ प्लांट तैयार हो, ताकि नगर सहित आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को स्वच्छ, शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, पूर्व नपा अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, पार्षद बम्हादेव कुबड़े, जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे, सुरेश पाल, केशर लोखंडे, हेमंत सावरकर, विलाश जोशी, वसुदेव धोटे, सतीश मालवीय, ददन ठाकुर, शिवदयाल आजाद, दिनेश नरवरे, प्रदीप धुले, शैलेन्द्र तिवारी, रामा पानकर, संतोष पाल, दिनेश कोसे, शंकर राय, बाबूलाल राठौर, काशीराम भुसुमकर, चंचल पंडाग्रे ,सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस पहल को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों का मानना है कि आरओ प्लांट के शुरू होने से लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलेगी और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। यह परियोजना भैंसदेही के विकास में एक अहम मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *