[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

भैंसदेही शहर में विकास की नई पहचान: नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी के नेतृत्व में भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण, शहर की सुंदरता और गौरव को मिल रही नई दिशा।

(भैंसदेही / शंकर राय) भैंसदेही नगर इन दिनों तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी के कुशल नेतृत्व, समर्पण और सतत प्रयासों के कारण शहर का स्वरूप लगातार बदलता नजर आ रहा है। नगर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए वे निरंतर नई योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। 
इसी कड़ी में शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों पर लगभग 70 लाख रुपये की लागत से राजस्थानी लाल पत्थरों से भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जा रहा है। नवापुर रोड स्थित गोदाम के पास पहला प्रवेश द्वार लगभग बनकर तैयार हो चुका है, जो अपनी आकर्षक बनावट और भव्यता के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। वहीं दूसरा प्रवेश द्वार शिव मंदिर के समीप निर्माणाधीन है, जिसका कार्य भी तेजी से प्रगति पर है।
इन प्रवेश द्वारों को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए टसुदर लाइटिंग, लाल पत्थरों की विशेष पॉलिशिंग के साथ-साथ धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए मां पूर्णा की प्रतिमा एवं शिव मंदिर के पास शिवलिंग की स्थापना भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि आगामी एक महीने के भीतर दोनों प्रवेश द्वार पूर्ण रूप से तैयार हो जाएंगे। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के बाद भैंसदेही शहर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों एवं आम नागरिकों को पहले ही नजर में शहर की भव्यता और सांस्कृतिक पहचान का अनुभव होगा।
यह पहल न केवल शहर के सौंदर्य में वृद्धि करेगी, बल्कि भैंसदेही को एक नई पहचान भी दिलाएगी।
नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी की दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि आज भैंसदेही शहर निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्य निश्चित ही आने वाले समय में शहर को एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *