(भैंसदेही शंकर राय) नगर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनने जा रहा है आगामी 19 मई से 21 मई 2026 तक भैंसदेही में अखंड श्री दादाजी नाम संकीर्तन इक्काका भव्य आयोजन किया जाएगा यह धार्मिक आयोजन श्री विट्ठल किराना स्टोर्स परिसर, भैंसदेही जिला बैतूल में संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 19 मई मंगलवार को शाम 5 बजे श्री दादाजी महाराज के आगमन के साथ होगा। इसके बाद 20 मई बुधवार को सुबह 10 बजे से अखंड इक्का प्रारंभ किया जाएगा। वहीं 21 मई गुरुवार को सुबह 11 बजे महाआरती, गोपालकला, श्री सत्यनारायण कथा, पूर्णाहुति एवं हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शाम 4 बजे से महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।

आयोजन में श्री श्री 1008 अखंड ब्रह्मांड नायक परम सद्गुरु श्री केशवानंद दादाजी धूनीवाले (बड़े दादाजी) महाराज एवं श्री हरिहरानंद (छोटे दादाजी) महाराज की असीम कृपा से भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

कार्यक्रम के संरक्षक श्री हरिहर भोले भगवान (श्री छोटे दादा जी) रहेंगे, जबकि सहयोगी के रूप में श्री दादाजी प्रेमी एवं समस्त भजन मंडली अपनी सहभागिता निभाएंगे। आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]