[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

जनप्रतिनिधि होने का निभाया संवेदनशील दायित्व: भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान भोपाल के बंसल अस्पताल पहुंचे, वरिष्ठ नेता वासुदेव धोटे का हालचाल जाना, परिवार को दिया हौसला।

भैंसदेही (शंकर राय) जनप्रतिनिधि केवल विकास कार्यों तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय भी देता है। इसी क्रम में महेंद्र सिंह चौहान ने मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए भोपाल स्थित बंसल अस्पताल पहुंचकर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता वासुदेव धोटे से मुलाकात की। हाल ही में वासुदेव धोटे का बायपास ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के बाद विधायक महेंद्र सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। 
उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान विधायक ने धोटे परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक की इस आत्मीय मुलाकात को क्षेत्र में उनकी जनसेवा और संवेदनशील कार्यशैली का परिचायक माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि का इस प्रकार व्यक्तिगत रूप से अस्पताल पहुंचकर मरीज और उसके परिजनों का हालचाल जानना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और मानवीय सोच को दर्शाता है। 
इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक उनके परिवार का सदस्य है और संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा रहना उनका दायित्व है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वासुदेव धोटे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *